फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते का संचालन न होने से गुस्साए प्रधान

Thu, 21 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बक्शा ब्लाक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के गठन होने के आठ माह बाद भी 14वें वित्त के खाते का संचालन शुरू न होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खंड शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंपा। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष शिवश्याम सिंह की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय पर जुटे ग्राम प्रधाननों ने बीडीओ के दिए गए पत्रक में कहा है कि एक तो 14वें वित्त के खाते का अभी तक संचालन शुरू नहीं किया गया दूसरे अधिकारी मौखिक रूप से दबाव बनाकर 14वें वित्त का पैसा  विद्यालयों की बाउंड्री और उसकी साज सज्जा में खर्च करवाना चाहते हैं।

जबकि इसी खाते के बजट से गांव में पेयजल, खड़ंजा, नाली आदि का निर्माण किया जाता है। उधर अभीतक काम शुरू न होने से गांव की जनता प्रधानों पर ही खफा है। अध्यक्ष ने कहा कि नियम है कि 14वें वित्त के बजट से जो भी विकास कार्य कराए जाए उन सभी की कार्ययोजना एक साथ तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में चौखड़ा के प्रधान विजय भारत यादव, शेर बहादुर चौहान, रामचंद्र गौतम, शोभावती देवी, मसहरी खातून, रतनकुमार सिंह, शकुंतला, माया यादव, भानुमती यादव, ऊषा देवी बेदौली, लीलावती यादव पूराहेमू, हरीराम नाविक, चंपा देवी, उदयराज, संतोषी, सीताराम, उमाशंकर, प्रीत मौर्या, अमरनाथ यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें