फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में लाभार्थियों के चयन की मांग

Sat, 21 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएल और अंत्योदय योजना के लाभार्थियों का चयन गांव की खुली बैठक में करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सीताराम पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों और मजदूरों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि लाभार्थियों के चयन के कार्य में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अपने चहेतों को ही योजना का लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं। कहा कि लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में किया जाना है, लेकिन किसी भी ग्राम पंचायत में ऐसा हो नहीं रहा है। जिलाध्यक्ष सीताराम पटेल ने कहा कि खुली बैठक किसी जिला स्तरीय अधिकारी की मौजूदगी भी होनी जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें