जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहल की गई है। शहर की तर्ज पर गांवों में भी ओपन जिम की व्यवस्था की जा रही है। मड़ियाहूं के अपना दल एस के विधायक डाॅ. आरके पटेल की विधायक निधि से चार ग्राम पंचायतों में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर कुल 58.81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
शिक्षा के साथ खेलकूद और फिटनेस के लिए भी सरकार की तरफ से कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब मड़ियाहूं के अपना दल एस के विधायक डॉ. आरके पटेल ने ग्राम पंचायतों में ओपन जिम का निर्माण कराने की पहल की है। विधायक ने विधायक निधि से चार ग्राम पंचायतों मड़ियाहूं ब्लाॅक के रजमलपुर, सुगुंलपुर, अहिरौली और राजापुर में ओपन जिम का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव दिया है। इस पर कुल 58.81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट स्वीकृति होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। ओपन जिम में छात्र और आस-पास के ग्रामीण भी सुबह-शाम पहुंचकर अपनी सेहत को मेंटेन रख सकेंगे। फिटनेस उपकरण के माध्यम से लोगों को शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के अपना दल एस के विधायक डॉ. आरके पटेल का कहना है कि गांवों में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव दिया गया है। जल्दी ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।