पूर्वांचल विश्वविद्याल का कार्यभार संभालते प्रो. टीएन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. त्रिलोकनाथ सिंह ने शनिवार को निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम यादव की मौजूदगी में कार्यभार संभाल लिया। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल इसकी प्रक्रिया पूरी करवाई।
दोपहर 12 बजे पहुंचे प्रो. त्रिलोकनाथ सिंह का विवि के अधिकारियों, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम यादव से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षण सत्र को सुचारु करने की है।
सत्र शुरू कराने के अलावा ऑनलाइन पढ़ाई प्रारंभ कराई जाएगी। परीक्षाओं के प्रति ऊहापोह की स्थिति जल्द खत्म की जाएगी। उन्होंने वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल और डॉ. केएस तोमर से अनौपचारिक बातचीत की।