फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के टिकरी कला गांव में बुधवार की रात छप्पर के मकान की कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि टिकरी कला गांव निवासी रामलाल (60) बुधवार की रात अपने छप्पर के घर में सो रहे थे। उसी बीच अचानक कच्ची दीवार ढह गई और वे मलबे में दब गए। रात भर मलबे में दबे रहे। किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। सुबह परिवार के लोग दीवार के मलबे से निकालकर निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामलाल से तीन बेटे रमेश, दशरथ और दिनेश हैं। थानाध्यक्ष राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें