फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद । जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गॉव के पास शुक्रवार को दो बाइक ं की आमने सामने टक्कर में एक वृद्ध्र की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

केराकत क्षेत्र के बडवारे गांव निवासी पतिराम यादव (60) अपनी पत्नी कुमारी देवी (55) के साथ बदलपुर गांव मेंअपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। सैदपुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार सखोई गॉव निवासी विजयबहादुर यादव (65) से सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान विजय बहादुर की मौत हो गई। जबकि पतिराम और उनकी पत्नी कुमारी देवी का इलाज चल रहा है। दोनों के हाथ पैर और सिर में चोट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें