फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती गांठने के बाद अध्यापक से छीन लिया एटीएम और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी शिक्षक सुरजीत सिंह से जालसाज ने पहले दोस्ती गांठी, फिर 11 हजार नकदी और 20 हजार नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुरजीत गुरुवार शाम चार बजे जमुहार चौराहे पर खड़े थे। तभी एक व्यक्ति आया और मछलीशहर की तरफ जाने की बात कहकर उनसे परिचय बना लिया। कुछ देर बाद बंधवा की तरफ से एक कार आई। कर में दो लोग सवार थे। सुरजीत सिंह के पास खड़े उस व्यक्ति ने कार को हाथ दिया। कार रुकी और इनसे भी कहा कि चलिए हमारे साथ आप भी मछलीशहर तक चल सकते हैं। ब्लॉक मुख्यालय मछलीशहर के पास पहुंचने पर ड्राइवर ने कहा कि आगे गाड़ी चेक हो रही है। सभी लोग अपना कागजात और पैसा एक लिफाफे में डालकर मुझे दे दीजिए। पहले शिक्षक के साथ बैठे जालसाज ने अपना पैसा और कागजात लिफाफे में डालकर चालक को दे दिया। शिक्षक ने भी वैसा ही किया। उनके पास 11 हजार रुपये नकद थे और एटीएम कार्ड भी आगे जाकर सुनसान स्थान पर पहुंचे तो शिक्षक को कार से उतार दिया। आरोप है कि उन्हें धमकाकर एटीएम का गुप्त पिन नंबर भी पूछ लिया। उन्हें कागजात लौटा धिए और एटीएम व पैसे लेकर फरार हो गए। वह भागकर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने कहा पहले जल्दी से एटीएम कार्ड लाक करवाएं। वह बैंक पहुंचे तभी मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 20 हजार निकल गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें