फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व सम्मति से एक करोड़ के बजट का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को बोर्ड की बैठक गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान विकास कार्य कराने के लिए एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमर देयी सरोज ने किया। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभासदों द्वारा अलग अलग प्रतियों में कुल एक करोड़ का प्रस्ताव अध्यक्ष को सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड नंबर एक सरोखनपुर में सॉल़िड वेस्ट मैनेजमेंट के निर्माण के लिए भूमि को आरक्षित करने, वार्ड नंबर 4 सरोखनपुर में आराजी नंबर 412 में एमआरएफ सेंटर लगाए जाने का भी प्रस्ताव पास हुआ । इसके अलावा सीएचसी के सामने हाई मास्ट लाइट के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड में 20-20 स्ट्रीट लाइट लगाए जाने सहित इंटरलॉकिंग ,सड़क, नाली व नाला के निर्माण के लिए भी सभासदों ने प्रस्ताव सौंपा। इस दौरान सभासद बबलू पांडे ने अपने वार्ड में विकास कार्य के लिए लालजी के खेत से गौरी शंकर के घर तक , जमुना पांडे के घर से ननकू पांडे के घर तक तथा वीरेंद्र पांडे के घर से राधेश्याम के घर तक इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव सौंपा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. महेंद्र ने लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन वरिष्ठ लिपिक टीएन सिंह ने किया। इस मौके पर उमेश सरोज, शकुंतला बिंद, काजल रजक, बबलू पांडे ,दिलीप जायसवाल, जय कुमार सिंह ,कमलाकांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह ,ननकू यादव ,धर्मेंद्र सरोज आदि सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें