फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.28 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात क्षेत्र के भवनीगंज बाजार में छापेमारी कर 15 सौ शीशी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत दो लाख 28 हजार 770 बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का भाई सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान का अनुज्ञापी है। वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजनारायण चौरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के भवानीगंज बाजार में लॉकडाउन के दौरान धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। इस सूचना पर उन्होंने रात में बाजार में छापेमारी की। जहां केशव प्रसाद जायसवाल के घर से 33 पेटी अंग्रेजी शराब व एक स्कॉर्पियो बरामद किया। जिसमें अलग अलग ब्रांड की कुल 1500 शीशी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि 13 पेटी शराब स्कॉर्पियो से व 20 पेटी शराब स्कॉर्पियो के अगल-बगल से बरामद हुई। मौके से केशव प्रसाद जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका भाई माधव प्रसाद मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि माधव प्रसाद गोपालापुर स्थित अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकान का अनुज्ञापी है। दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छनबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें