फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी नियुक्ति के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- वाराणसी की आर्थिक अपराध शाखा ने पकड़ा
- नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज आलमगंज का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरसठी। नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज आलमगंज फर्जी विज्ञापन कराकर 33 शिक्षक-कर्मचारियों की नियुक्ति के मामले में आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामला 12 वर्ष पुराना है।
विज्ञापन

नेहरू आदर्श इंटर कालेज आलमगंज के तत्कालीन प्रबंधक शैलेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बिना पद के फर्जी विज्ञापन निकलवा कर विद्यालय में 33 अध्यापक और परिचारक की नियुक्ति की थी। शिकायत मिलने पर इसकी जांच शासन ने विशेष सचिव शिक्षा विभाग को सौंपी। जांच में फर्जी नियुक्ति और सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि पर जौनपुर कोतवाली में वर्ष 2007 में 36 लोगों पर जालसाजी, गबन, अमानत में खयानत, आपराधिक साजिश रचने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया। इसकी जांच वाराणसी स्थित आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। इस प्रकरण में अधिकांश आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिचारक के पद पर शीतला प्रसाद गौड़ भी इसमें नामजद था। टीम उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी। उस पर 70 हजार रुपये सरकारी धन फर्जी तरीके से लेने का आरोप था। बुधवार को इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंची आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें