मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के स्टेशन रोड स्थित पतंग की दुकान पर थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर प्रतिबंधित मांझे को जब्त किया है। दुकानदार को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि मंगलवार की शाम को स्टेशन रोड पर प्रवीण कुमार चाइनीज मांझा बेच रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। साथी चाइनीज मांझे से भरी 70 चर्खियां, जिसका वजन 30 किलो को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधित माझा बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सदानंद राय, दिनेश कुमार, विनोद सिंह, मनोज चौबे, गया प्रसाद, ओम प्रकाश मिश्रा, अभिमन्यु यादव आदि मौजूद रहे।