फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर दिन दहाड़े घर में घुसकर नकदी और जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं । कस्बे के भंडरिया टोला मोहल्ले में स्थित पानी टंकी के पास रविवार को दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर महिला को आतंकित कर घर में रखा नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

भंडरियाटोला पानी टंकी निवासी महबूब आलम के घर पर दोपहर में बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरे पहुंचे। घर में मौजूद महबूब आलम की पत्नी को अकेली थी। उन्होंने घर में घुस रहे नकाबपोश बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उनपर असलहे तान दिए। असलहे के बल पर आतंकित करते हुए बदमाशों ने अलमारी से रखा पांच हजार नकदी, एक जोड़ी सोने की बाली लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो आस पास के लोग जुट गए। महबूब ने स्थानीय कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। अभी तीन दिन पहले इसी मोहल्ले के पास नगर पंचायत के ईओ की पत्नी कमला देवी से बदमाशों ने चेन लूटने की कोशिश की थी। एक माह पूर्व शिवपुर बाईपास तिराहे से मार्निंग वाक पर निकली अमरावती देवी से सोने की चैन बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें