इसके बाद पुलिस ने तीन दोस्तों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्जकर उनसे पूछताछ शुरू की। जिसमें उसके दोस्तों ने कबूल किया कि कुछ दिनों पहले विशाल ने रणजीत की किसी बगीचे में पिटाई की थी, जिससे उसने प्लान बनाया। इसके बाद विशाल की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में भरकर मड़ियाहूं के मातिवर सिंह महाविद्यालय के पास बसुही नदी किनारे फेंक दिया गया। उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना में संलिप्त तीन आरोपियों से दो नाबालिग हैं।
रामपुर क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के युवक को उसके दोस्तों ने मेला दिखाने के बहाने हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को मड़ियाहूं कोतवाली के मातिवर सिंह महाविद्यालय के समीप नदी किनारे फेंक दिया। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूछताछ में तीन दोस्तों ने घटना को कबूल किया। तीनों आरापियों में दो नाबालिग हैं। घटना के पीछे का कारण मारपीट बताया जा रहा है। - गिरेंद्र सिंह, सीओ मड़ियाहूं।