फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में ओपी राजभर का तंज: विपक्ष के जिन नेताओं को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं, वह इस्तीफा दे दें

Sat, 07 Feb 2026 02:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा 22 फरवरी को आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र में जनसभा करेगी।
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनावों को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। जौनपुर में शनिवार को उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग मतपत्र छपवाकर सभी जिलों में भेज चुका है। मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है और 28 फरवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वह लखनऊ जाते समय डाक बंगले में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र में 50 बीघा भूमि पर एक जनसभा आयोजित कर 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा, जिसमें करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा गठबंधन है और आपसी सहमति से सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें; UP Encounter: पुलिस और पशु तस्करों के बीच तड़तड़ाईं गोलियां, एक बदमाश को लगी गोली; चकमा देकर भागा साथी
विज्ञापन
विज्ञापन


माघ मेले में बगैर स्नान के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। एसआईआर के तहत पीडीए का वोट काटे जाने के सपा मुखिया अखिलेश यादव के आरोपों पर कहा कि ओमप्रकाश राजभर व केशव प्रसाद मौर्या, संजय चौहान, अनुप्रिया पटेल भी पीडीए से हैं। इनका तो वोट नहीं काटा जा रहा है। अखिलेश महज बयानबाजी कर रहे हैं व आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष के जिन नेताओं को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है वह सांसद व विधायक पद से इस्तीफा दे दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें