फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुल्हाड़ी और हसिया से वार कर वृद्ध को मार डाला, धुत आरोपी पहुंचा घर, पत्नी से बोला- तुझे भी गाड़ दूंगा; फिर

Tue, 14 May 2024 11:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव वालों के लोगों ने बताया की लालजी किसान थे। पुरानी रंजिश के चलते युवक ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव सोमवार की रात घर से कुछ दूरी पर सो रहे एक वृद्ध को युवक ने कुल्हाड़ी वह हसिया से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी खुद आरोपी के बेटे ने मृतक के परिजनों को दी। मौके से परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव में बीती देर रात भोजन के बाद लालजी यादव (65) अपने घर से तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाही पर सोने के लिए चले गए। देर रात करीब 12 बजे के आसपास बगल के ही धर्मेंद्र निषाद ने शराब नशे में आकर पुरानी रंजिश के चलते लाल जी के ऊपर कुल्हाड़ी और हसिया से उनके गर्दन और सिर पर कई वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मौके से फरार होकर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी को चिल्लाते हुए बोला कि अभी एक को मौत के घाट पर उतर कर आया हूं तुझे भी खनकर गाड़ दूंगा। यह बात सुनकर आरोपी का बेटा आजाद निषाद ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक शराब की नशे में ऐसा कदम उठाया है, हालांकि उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कुल चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें