फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अरे वाह...स्कूल में झूला, अब और मजा आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार से परिषदीय स्कूल खुल गए।
विज्ञापन

पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कंपोजिट विद्यालय रन्नो के कक्षा सात की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ जब स्कूल पहुंची तो परिसर में झूला लगा देखा।
उसने अपनी सहेली तस्मिया से कहा अरे वाह! स्कूल में झूला लग गया। अब स्कूल में और मजा आएगा। दोनों ठहाका मार कर हंसने लगी। दोनों छात्राओं की खुशी देख शिक्षक भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

पहले दिन स्कूल आए विद्यार्थियों का रोली का टीका लगाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। मिड-डे मिल में उन्हें हलवा व खीर खिलाई गई। विद्यालयों को रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया।
कंपोजिट विद्यालय रन्नो की हेडमास्टर प्रीती श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन विद्यालय आए बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पहले दिन खूब आनंद लिया।
विद्यालय में छुट्टियों के बाद पहुंचे बच्चों ने जब झूला देखा तो सबसे ज्यादा खुश हुए। सभी ने झूले का खूब आनंद लिया। जौनपुर में कुल 2807 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब 3 लाख के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। पहले दिन सभी विद्यालयों में 50 फीसदी से भी कम कुल 105225 बच्चे पहुंचे। सिकरारा में स्कूल पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने रोली चंदन लगाकर स्वागत किया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरख नाथ पटेल ने कई विद्यालयों में बच्चों को मिष्ठान वितरित करवाया। बीएसए सबेरे ताहिरपुर स्थित मॉडल स्कूल पहुंचे और बच्चों की अच्छी उपस्थिति की प्रशंसा की।
उन्होंने प्रधनाध्यपक अमित सिंह के साथ बच्चों में मिष्ठान वितरण करवाया। बरसठी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलौना कला में शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन पर बच्चों का स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान इसरावती देवी ने सभी बच्चों को हलवा दिया।
विज्ञापन

धर्मापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उत्तरगावा मुसहर बस्ती में शिक्षकों ने पहले दिन बच्चों का रोली तिलक लगाकर स्वागत किया।
प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव मौजूद रहे। सुइथाकला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मयारी,डीह असरफ़ाबाद, सदुरुदीनपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुर कलां में बच्चों को मिठाई खिलाकर कक्षाओं में बैठाया गया। मड़ियाहूं में प्राथमिक विद्यालय काजीपुर, प्राथमिक विद्यालय जौंगीपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार पटेल ने अध्यापकों के साथ छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें