संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी एनएच 731-बी पर चौकी कला गांव के पास जलनिकासी के लिए कराए जा रहे नाली निर्माण के कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने किया।मछलीशहर-वाराणसी एनएच का निर्माण पूरा हो चुका है।
चौकी कला बाजार में एनएच की ओर से नाली का निर्माण कराया गया था लेकिन आगे 300 मीटर नाली का निर्माण न होने के कारण लोगों के घरों में बरसात का पानी जा रहा था। ग्राम प्रधान रणजीत यादव ने सांसद प्रिया सरोज व विनोद बिंद से मांग की थी।
दोनों सांसदों ने एनएच को पत्र लिखकर नाली निर्माण कराने की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवारको एनएचएआई के एएन जेपीएन वर्मा स्वास्तिक कंट्रक्शन कंपनी के ला़इजनिंग मैनेजर अनिल राय मौके पर पहुंचे और नाली निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रणजीत यादव भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान रणजीत यादव ने कहा कि दोनों सांसदो से कहा गया था उन्हीं के पत्र पर एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे डीपी सिंह ने कहा कि सांसद के पत्र पर जल निकासी के लिए नाली को आगे बढ़ाने के लिए देखा गया है। सहमति मिलने पर नाली निर्माण कराया जाएगा।