गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अश्लील फोटो उसी गांव के रिश्तेदारी युवकों ने बनाकर वायरल कर दिया है। किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके गांव की रिश्तेदारी के कुछ युवकों ने उसकी 16 वर्षीय बेटी की अश्लील तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। मना करने पर गालीगलौज करते हैं और धमकी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार रात अमित सोनकर, शशिकांत सोनकर, रोमा सोनकर और रामचंद्र सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।