फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में हाईवे पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था में बाधा बने ई-रिक्शा अब हाईवे पर नहीं दिखाई देंगे। जाम की समस्या को सुलझाने के लिए शहर में हाईवे पर ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने की योजना तैयार की गई है। पॉलीटेक्निक चौराहे से लाइन बाजार और वाजिदपुर तिराहे से सिपाह तक ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से रोकने की तैयारी है। इसके लिए शहर में चलने वाले सभी ई-रिक्शा संचालकों को नोटिस जारी की जाएगी। शीघ्र ही यातायात प्रभारी और एआरटीओ की बैठक में तय किया जाएगा कि सभी ई रिक्शा संचालकों तक नोटिस कैसे पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

शहर के लिए नासूर बनती जा रही जाम की समस्या से निबटने के लिए यातायात प्रभारी ने खुद जगह-जगह जाम के प्वाइंट पर अध्ययन किया है। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि शहर में ई रिक्शा की भरमार हो गई है। न तो इनकी संख्या का पता है और न ही इनके किसी यूनियन का पता है। इनकी पार्किंग का भी कोई ठिकाना नहीं है। सवारी बैठाने और उतारने के लिए ई-रिक्शा हाईवे पर कहीं भी रोक देते हैं। इससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। यातायात प्रभारी वीरेंद्र बरवार ने बताया कि यह तय किया गया है कि शहर में पॉलीटेक्निक चौराहे से लाइनबाजार और वाजिदपुर तिराहे से सिपाह तक हाईवे पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। हाईवे खाली रहेगा तो भारी वाहन नहीं रुकेंगे और ट्रैफिक जाम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सोमवार को ही एआरटीओ के साथ बैठक होनी थी, लेकिन किसान आंदोलन के चलते बैठक नहीं हो सकी। बहुत जल्द एआरटीओ के साथ बैठक कर सभी ई-रिक्शा संचालकों को नोेटिस जारी की जाएगी। नोटिस जारी करने के बाद शहर में हाईवे पर ई-रिक्शा दिखे तो उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें