जौनपुर। सरकारी अस्पतालों में प्रसव के कम आंकड़ों के बाद स्वास्थ्य विभाग अब एक्शन मोड में है। डीएम के निर्देश पर 17 ऐसे प्रसव केंद्रों को चिह्नित किया गया है, जिनका स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण ही नहीं है बावजूद वहां सेवानिवृत्त एएनएम, दाई और आशाओं के माध्यम से प्रसव कराया जा रहा है। सीएमओ ने इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक मुंगराबादशाहपुर की दुलारी देवी रिटायर्ड एएनएम, सरोजा देवी दाई, सोमारी देवी दाई, कुसुम देवी दाई, रामपुर की अमलावती राय, मनोरमा राय रिटायर्ड एएनएम, नीतू पटेल दाई, सरिता पटेल दाई, ऊषा देवी दाई, विकासखंड बरसठी की बिंदू देवी दाई, मंजू वर्मा दाई, शशिकला पटेल दाई, बक्शा नीलम सिंह दाई, सिकरारा की आशा शर्मा, सोंधी ब्लॉक की सुषमा यादव व सीमा दाई को चिन्हित किया गया है, जो अनधिकृत रूप से प्रसव करा रही है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।