फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन बार नोटिस, फिर भी खाली नहीं हो सकीं 100 साल पुरानी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट के सामने जिला पंचायत की जर्जर दुकानें और भवन हादसे को न्योता दे रहे हैं। हालत यह है कि तीन बार नोटिस देने के बाद भी इसमें काबिज लोग इसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में जिला पंचायत इसे गिरा नहीं पा रहा है। उधर, पीडब्ल्यूडी इसे कब का कंडम घोषित कर चुका है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के ठीक सामने करीब 100 वर्ष पुराने जिला पंचायत के स्वामित्व वाले मीटिंग हाल, दुकानें पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। आए दिन छज्जा टूटकर गिर रहा है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से नौ जून 2022 को कंडम घोषित किया जा चुका है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी दुकान व भवन स्वामी भवन खाली नहीं कर रहे हैं। पहला नोटिस पांच अक्तूबर 2021 को दिया गया, इसके बाद दूसरी नोटिस भेजा गया। इसके बाद व्यापारी हाईकोर्ट चले गए, जहां से इनको कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद जिला पंचायत की तरफ से 30 अक्तूबर 2022 को तीसरा नोटिस भेजा गया। फिर न तो भवन स्वामी खाली कर रहे हैं और न ही जिला पंचायत उनसे खाली करा पा रहा है। अतिव्यस्तम इलाका होने के कारण कभी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व में भवन स्वामियों को दुकान व भवन खाली करने का नोटिस जारी किया जा चुका है। अब कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। सीधे जेसीबी से भवन गिराया जाएगा। -जेपी मौर्या, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें