फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को सीहीपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक की गई। इस दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन के अभियानों व कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे अरसे तक कांग्रेस और अन्य दलों ने अनुसूचित वर्ग के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास और इनके कल्याण के लिए कोई पहल नहीं की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल, संतोष पटेल, अभिषेक रावत, अजय सरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें