फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनना नहीं चाहते सदस्य, 117 सीटें खाली

Wed, 17 Feb 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए नामांकन का कार्य पूरा करा लिया गया है। जिले में कुल 5931 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त थे।
विज्ञापन


इस दौरान 5814 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर नाम निर्देशन हुआ है। जबकि 117 ग्राम पंचायत सदस्य पद ऐसे हैं, जिन पर फिर किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। नामांकन नहीं होने वाले ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर फिर निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 5931 पद रिक्त थे। इन पदों पर किसी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन नहीं किया था। इसके बाद इन पदों पर उप चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा फिर तिथि घोषित की गई।
विज्ञापन


इस दौरान 14 फरवरी को नामांकनपत्रों की जांच और मंगलवार को नाम वापसी हुई। अब 17 फरवरी को चिह्न आवंटन, 21 फरवरी को मतदान व 23 फरवरी को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है।

जिसके आधार पर जिला प्रशासन द्वारा चुनाव कराने की कवायद प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरान नाम निर्देशन में मात्र 5814 पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

अभी भी 117 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, जिन पर फिर किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। जिसमें बरसठी ब्लाक में 16, धर्मापुर में तीन, रामपुर में 10, सिकरारा में 04, सुजानगंज में 22, केराकत में 15, खुटहन में 01, बक्शा में 12, करंजाकला में 14 और शाहगंज सोंधी में 20 ग्राम पंचायत सदस्य पद ऐसे हैं,
विज्ञापन


जिन पर किसी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन नहीं किया है। जबकि अन्य ब्लाक रामनगर, बदलापुर, मुफ्तीगंज, जलालपुर, डोभी, महराजगंज, मड़ियाहूं, सुइथाकला, सिरकोनी, मछलीशहर व मुगराबादशाहपुर में नाम निर्देशन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें