फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर में पानी भरने से नहीं खुल रहा विद्यालय

Fri, 03 Jul 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर विकास खण्ड के रसवदिया प्राथमिक विधायल परिसर चौतरफा पानी से घिर गया है। जिसके कारण नौनिहालों का पढ़ाई बंद है।
विज्ञापन


विद्यालय के आसपास पानी भर जाने से जुलाई में अभी तक स्कूल का ताला नहीं खुला है। शिकायत के बाद भी न तो ग्राम प्रधान और  न ही सफाईकर्मी पानी निकालने के लिए पहल कर रहे हैं।

 रामनगर विकास खंड के रसवदिया गांव में बच्चों के पढ़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय बना है। जिसमें एक से लेकर पांच तक क्षेत्र के सैकड़ों बच्चें शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन


जुलाई में स्कूूल खुलने के दूसरे दिन ही बारिश के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके हैं। वजह है स्कूल के चारों तरफ पानी से भर गया। विद्यालय परिसर में पानी भरने से दूसरे दिन भी नहीं खुल सका।

स्कूल की रेंडम चेकिंग न हो इसके लिए प्रधानाध्यापक ईश्वर लाल एक चाय की दुकान पर बैठे रहते हैं। स्कूल बंद होने के समय वह  घर चले जाते हैं।

अभिभावक कमलेश यादव, उमेश गुप्ता, शिवप्रकाश तिवारी, विघाधर तिवारी समेत कई अभिभावकों ने  प्रधान ओमप्रकाश तिवारी से शिकायत किया लेकिन अभी तक बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन


 मजे की बात यह है कि सफाई कर्मी भी गांव में तैनात हैं लेकिन वह भी पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं करवा रहे हैं।

 इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक  ईश्वर लाल ने बताया कि बरसात में पानी हर वर्ष तालाब की तरह भर जाता है। शिकायत भी किया जाता है लेकिन कोई मेरी सुनवाई नहीं होती है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी से पानी के  निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें