फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुवैत की मस्जिद में नमाजियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद नमाजियों ने नगर के नवाबगंज स्थित शिया जामा मस्जिद के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि छोटी छोटी बातों पर फतवा जारी करने वाली संस्थाओं को आतंक के खिलाफ फतवा जारी करना चाहिए।

मस्जिद के बाहर सभा को संबोधित करते हुए इमामे जुमा मौलाना महफुजुल हसन खां ने कहा कि मुस्लिम मुल्कों में शिया मुसलमानों का जिस बर्बरता से खून बहाया जा रहा है उसे इतिहास सदियों तक नहीं भूल पाएगा।

 उन्होंने कहा कि आईएस जैसे संगठन इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। मौलाना ने बम धमाके में मारे गए लोगों के प्रति हमदर्दी जताई और सूरे फातेहा पढ़ा। सभा को  शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली अली मंजर डेजी, हाजी समीर अली, डा. हासिम खां, नासिर रजा, अब्बास हैदर, तहसीन अब्बास आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें