फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों से गुम था शोर, सैनिटाइजेशन पर रहा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों के ताले नहीं खुले। लोग घरों में रहकर ही कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने की कोशिश में लगे रहे। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक कर्फ्यू का व्यापक असर रहा। इस दौरान नगर निकायों में अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर ने विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान घरों से बाहर दिखे लोगों को रोककर कर्फ्यू के पालन की हिदायत दी गई। शनिवार की सुबह भी दूध, सब्जी, अखबार जैसी दैनिक जरूरतों के लिए लोग घरों से बाहर आए, लेकिन इसके तुरंत बाद लौट गए। पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर गिनती के वाहनों की आवाजाही होती रही। नगर पालिका की टीम सैनिटाइजेशन में जुटी रही। फायर ब्रिगेड के वाहन की मदद से शहर के ढालगर टोला, वाजिदपुर दक्षिणी, यूपी सिंह कॉलोनी, पानदरीबा, जहांगीराबाद वार्ड, ईदगाह क्षेत्र, अटाला मस्जिद, भंडारी स्टेशन रोड, सुतहट्टी सहित अन्य मोहल्लों में सैनिटाइजेशन हुआ। जफराबादप प्रतिनिधि के अनुसार नगर के कई वार्डों में शनिवार को ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने सैनिटाइजेशन करवाया। मच्छरहट्टा, शेखवाड़ा, गोला बाजार आदि स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और सफाई कराकर कूड़ा हटवाया गया। अन्य वार्डों में रविवार को सैनिटाइजेशन होगा। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार तीन दिन के वीकेंड लॉकडाउन में पहले दिन शनिवार को दुकानें बंद रहीं, लेकिन सड़कों पर आवाजाही बनी रही। नगर पंचायत प्रशासन ने विभिन्न मोहल्लों में दुकानों और धर्मस्थलों को सफाईकर्मियों से सैनिटाइज कराया गया। ईओ अमित कुमार ने बताया कि नगर के सोंधी, सरवरपुर, पुरानी बाजार, मेनरोड की दुकानों समेत अन्य मोहल्ले में टैंकर और स्प्रे मशीन से सैनिटाइजेशन कराया गया है। यह कार्य लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें