मछलीशहर। शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी ओपी राय ने मंगलवार को बिहारी महिला महाविद्यालय में नगर पंचायत द्वारा स्थापित कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय, पानी, रसोई घर, बन रहे भोजन, खाद्य सामग्री आदि की जांच की।
अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिया कि यहां रुकने वाले लोगों को समय से खाना व नाश्ता की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। प्रभारी कम्यूनिटी किचन के संचालन हेतु प्राप्त धनराशि लंच पैकेट के विवरण को अपडेट रखने का निर्देश दिया। कहा कि आश्रय स्थल में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन कराएं। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन किया जाए। वारियर्स एवं निगरानी समिति को सक्रिय किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम अमिताभ यादव, नायब तहसीलदार, बीईओ शैलपति यादव, किचन प्रभारी प्रवेश सिंह व मनोज चौरसिया आदि उपस्थित रहे।