फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने अस्पताल बनाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष सुमित सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति प्रो. राजाराम यादव और कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर परिसर में अस्पताल बनाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

अस्पताल के बगल में ही चरक छात्रावास है। इसमें डेढ़ सौ से अधिक छात्र रहते हैं। इसके कुछ ही दूर पर सीवी रमन छात्रावास है। परिसर में संक्रमण फैलने की आशंका से आवासीय परिसर के लोग परेशान हैं। परिसर में अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। उसके लगभग 200 मीटर की दूरी पर गांव है। कुछ दिन बाद विश्वविद्यालय में परीक्षाएं शुरू होनी है। ऐसे में यदि अस्पताल बना तो छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग करते हैं की परिसर में अस्पताल की स्थापना न कराएं। कुलपति ने कहा कि छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है। शासन और प्रशासन को पत्र लिखकर अस्पताल का स्थानांतरण कराने की मांग की है। इस मौके पर उद्देश्य सिंह, कौतुक उपाध्याय, शील निधि सिंह, शुभम सिंह ,राजन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें