फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी पद के लिए किसी ने नहीं लिया फार्म, दिनभर इंतजार करते रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एमएलसी चुनाव को लेकर जनपद स्तर पर शुक्रवार को अधिसूचना लागू कर दी गई। साथ ही पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन के लिए फार्म ही नहीं लिया। हालांकि प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया था। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय साहनी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया, जो सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर 11 फरवरी तक चलेगा। लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हालांकि वर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू का चुनाव लड़ना तय है। नामांकन के दौरान जुलूस और वाहन को रोकने के लिए लाइन बाजार चौराहे, आंबेडकर तिराहा, रोडवेज के समीप मियांपुर तिराहे पर बैरियर लगाया गया है। इससे बड़े वाहनों को अंदर जाने से रोका जाए। जिलाधिकारी कोर्ट स्थित नामांकन कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश मौजूद रहे। एडीएम कार्यालय के सामने मुख्य गेट के सामने और जिलाधिकारी कोर्ट के बाहर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। साथ ही सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर भी रखा गया है। अंदर प्रवेश करने वालों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया। पहले दिन नामांकन प्रक्रिया में एक भी नामांकन फार्म की बिक्री और नामांकन नहीं हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने वाले तीन गेट बंद रहे। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, जिलानिर्वाचन अधिकारी और एसपी अजय कुमार साहनी ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) डा. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें