फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में घुसी बस शहर में लगा जाम

Sun, 09 Aug 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही दर्शनार्थियों से भरी बस शनिवार को दोपहर  शहर के नो एंट्री इलाके में घुस गई। इससे घंटे भर तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


जेसीज चौराहे से ओलंदगंज  तक बस नो एंट्री जोन में पहुंच गई लेकिन रास्ते में उसे रोकने के लिए कोई ट्रैफिक का सिपाही नहीं मिला। जबकि जेसीज चौराहे पर पुलिस की 24 घंटे ड्यूटी होती है।

  नो एंट्री जोन में बस के पहुंचने पर जब जाम लग गया तब ट्रैफिक व्यवस्था में लगे सिपाहियों की नींद टूटी। प्रसाद होटल के पास बस जहां जाम में फंसी थी वहां बस को बैक होने मे भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस और स्थानीय लोगों की  मदद से किसी तरह जाम को हटवाकर बस को बैक कराया गया। तकरीबन एक घंटे तक        लोग जाम में फंसे रहे।  इससे स्कूल से लौट रहे छात्रों को जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी।  जाम हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें