फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के चार सदस्यों समेत छह की मौत

Sun, 09 Aug 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी जिले के कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर पुरामुफ्ती के समीप शनिवार की भोर में हुए भीषण सड़क हादसे में जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव के एक दंपती समेत 6 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


 मृत दंपती के तीन बेटे, बेटी और दामाद समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी लोग नातिन का मुंडन कराने इलाहाबाद से टेंपो से शीतला धाम (कड़ा) जा रहे थे।

सभी घायलों को इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही हरद्वारी गांव में कोहराम मच गया था।

बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव निवासी नंदलाल की बेटी नगीना उर्फ रूपा देवी की बेटी शिवांगी (3 वर्ष) का मुंडन शीतलाधाम में कराना था। इसके लिए नंदलाल का पूरा परिवार रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को शीतला धाम के लिए
विज्ञापन


जौनपुर-इलाहाबाद पैसेंजर से इलाहाबाद पहुंचा। शनिवार की भोर में दो टेंपो से सभी लोग शीतला धाम रवाना हुए। भोर में चार बजे के करीब पुरामुफ्ती के कोइलहा गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंपो को जोरदार टक्कर

 मार दी। इससे टेंपो में सवार नंदलाल प्रजापति और उनकी पत्नी समेत परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई। दुर्घटना में आठ लोग जख्मी हो गए।

 घायलों को स्वरूपरानी अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। मरनेवालों में नंदलाल प्रजापति (50) उनकी पत्नी  इन्द्रावती देवी (45) बहन बशीरा देवी (35) नंदलाल का पौत्र रोशन (16) और गांव के ही अवध नारायण

 गौतम(50) तथा विनोद कुमार (10) शामिल हैं। इसमें विनोद और रोशन की मौत अस्पताल में हुई। घायलों में रणधीर प्रजापति (16),  सुमित प्रजापति (10), नगीना (12), चन्द्रिका देवी (8), अरविंद प्रजापति (38), नगीना देवी

 (35), गोविंदा (22)  शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। उधर, हादसे की सूचना पर कैबिनेट मंत्री

 पारसनाथ यादव हरद्वारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बधाया और प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें