बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र की बदहाल नौ ग्रामीण सड़कें 8.63 करोड़ से बनेंगी। इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण शुरू होगा। इन सड़कों का निर्माण होने के बाद 50 गांवों के 60 हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की नौ ग्रामीण सड़कें बदहाल हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग की ओर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है।
विज्ञापन
इन मार्गों का होगा कायाकल्प
1- ग्राम सभा कैलवल के सोना मिश्र का पुरवा पिच रोड से सुखऊ का पूरा
2- हिलाली में दानदूपुर बॉर्डर पिच रोड से नोनारी बिंद के घर तक
3- भलुआही में एनएच-34 से बिठुआ कला संपर्क मार्ग
4- बटाऊबीर नौपेडवा मार्ग से दुर्गा पट्टी संपर्क मार्ग
5- मेढ़ा मार्ग से केवटान बस्ती तक
6- सराय विभार पिच रोड से मौर्य बस्ती होते हुए ब्राह्मण बस्ती तक
7- रमनीपुर मार्ग से कम्मरपुर ठाकुर बस्ती तक
8- असरोपुर में विश्व भारती स्कूल से शेखपुर पिच रोड तक
9- हरिहरपुर नहर पुलिया से भूला पिच रोड तक
बदलापुर क्षेत्र की नौ सड़कें बनाई जाएंगी। इसकी स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। छह महीने के अंदर सभी कार्य पूरा करा दिया जाएगा। - राजेश राव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी