बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र के नौ बाजार स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बाजारों की सूची मुख्य विकास अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए भेज दिया है। इन बाजारों के स्मार्ट बाजार बनने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा।
इन बाजारों को स्नानघर, सामुदायिक शौचालय, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, सड़क के दोनों किनारों पर रेलिंग, यात्री प्रतीक्षालय, स्पीड ब्रेकर, कैटाइज तथा डेलनेटर से सुसज्जित किया जाएगा। विकास खण्ड बदलापुर की मुख्य बाजार सिंगरामऊ, घनश्यामपुर तियरा, कुशहा, विकासखण्ड बक्शा में लेदुका, धनियामंऊ, दिलशादपुर। विकासखंड महराजगंज में कोल्हुआ, सवंशा, डेल्हूपुर, केवटली, नाहरपुर बाजार शामिल है। स्मार्ट बाजार बनने से जहां बाजार वासियों को उनकी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तेजी से होगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि स्मार्ट बाजार बनाने के लिए सीडीओ को पत्र जारी कर दिया गया है।