सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में सीडा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किए हुए रेट पर जमीन की रजिस्ट्री शुल्क न जमा कराने से उद्यमियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि उपनिबंधक कार्यालय मछलीशहर में रजिस्ट्री के समय सीडा द्वारा निर्धारित किए हुए रेट पर शुल्क न लेकर सर्किल रेट पर लिया जाता है, जो लोगों के साथ नाइंसाफी है। आईआईए के महामंत्री गुलाब चंद्र पांडेय ने बताया कि सीडा द्वारा जमीन का रेट तीन हजार पांच सौ रुपये प्रति स्क्वायर मीटर निर्धारित किया गया है। इस रेट पर रजिस्ट्री कार्यालय मछलीशहर में रजिस्ट्री शुल्क न जमा करा कर सर्किल रेट पर जमा कराया जा रहा है। उसमें भी किसी रोड की रजिस्ट्री शुल्क पांच हजार अथवा किसी रोड की रजिस्ट्री शुल्क पांच हजार पांच सौ रुपये जमा कराया जा रहा है। जो उद्यमियों के लिए न्योचित नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से सीडा द्वारा निर्धारित रेट पर रजिस्ट्री शुल्क जमा कराने के लिए मांग की है।