फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिले उचित मुआवजा

Thu, 25 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सदर विधायक नदीम जावेद ने कहा कि सरकार किसानों की भूमि का उचित मुआवजा नहीं दे रही है। देश का किसान तंगहाली की जिंदगी जी रहा है।

 किसानों के हितों के लिए कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ेगी। लामंत्री डा. बीएल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के बनाने के लिए मुंगराबादशाहपुर विकास खंड में सतहरिया-इटहरा
विज्ञापन


 बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव है। इसमें 5011 छोटे किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। इससे किसानों के सामने घोर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को बताया गया कि उन्हें सर्किल रेट से मुआवजा दिया

 जाएगा। जबकि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 बनाया था। इसमें किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा देने

 की बात कही गई है। मांग की गई कि किसानों को अधिनियम के अनुसार सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाए। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह और संचालन आजम राईन ने किया।

इस मौके पर विजय शंकर उपाध्याय, मोती लाल बिंद, अखिलेश श्रीवास्तव, अनुपम सिंह, लव कुमार गुप्ता, सिकंदर मौर्या, सौरभ तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, सर्वजीत सिंह, राजेश पांडेय, नन्हें अंसारी, सुरेश गौड़, बबलू पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें