नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टंडन ने ठंड से बचाव को लिए रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरा का उद्घाटन किया। रैन बसेरा में यात्रियों के लिए रजाई, गद्दा, प्रकाश की व्यवस्था गई है।
इसके अलावा रोडवेज परिसर में भी यात्रियों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए प्रकाश सिंह चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर से भी रैन बसेरा की व्वस्था की गई है। संरक्षक डा. एमपी सिंह, गिरजा देवी, विनीत सिंह, एमपी सिंह, संजय सिंह, आत्मा प्रकाश
यादव, रजनी सिंह नगवा आदि उपस्थित रहें। रैन बसेरा में विनीत सिंह द्वारा 40 रजाई, 40 गद्दा, कुर्सियां, विद्युत प्रकाश एवं प्याऊ की भी व्यवस्था की है। पालिकाध्यक्ष ने रात्रि में ठडं से बचाव के लिए 40 किलो लकड़ी व परिसर में पीपल के पेड़ के
नीचे 60 किलों लकड़ी से प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। रैन बसेरा की देख-रेख अमरेश सरन यादव लिपिक कर रहे हैं।
इस मौके पर विनीत सिंह, आत्मा प्रकाश यादव, बीडी सिंह, चन्द्रशेख सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र यादव, मनोज सिंह, अंसार भाई, नवीन मिश्र, निर्मला सिंह, राजदेव यादव, ओपी यादव आदि रहे।