जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर में रविवार की दोपहर बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 पर मुकदमा दर्ज किया। उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी सुभाष सोनकर ने तहरीर दी कि वह अपने घर पर दोपहर में 12 बजे भोजन कर रहा था। इसी दौरान बच्चों के विवाद में पड़ोस के लल्ला यादव, रामचंदर यादव, अरुण यादव, करन यादव, संदीप यादव व 4-5 अज्ञात लोग उसके घर पर पहुंचे। गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। भतीजे विकास सोनकर, भाभी गीता देवी, पौत्र कुनाल को भी लोहे की राड से पीटा। कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि पांच नामजद व समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज-तेजीबाजार। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।पुलिस के अनुसार चौखड़ा गांव की अंतिमा प्रजापति ने शनिवार की शाम पुलिस को प्रार्थना देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के प्रिंस प्रजापति, खुशबू एवं सुशीला ने लाठी डंडे से पीटकर कर घायल कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर अधकचा गांव निवासी विपुल गौतम ने प्रार्थना देकर बताया कि वह शाम को बाजार जाने के लिए घर से निकला था। घात लगाकर बैठे लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने विकास गौतम एवं नीलेश गौतम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।