समाजवादी पार्टी की बैठक में निर्णय लिया गया कि जन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
जो अधिकारी पार्टी कार्यकर्ता की उपेक्षा करेंगे उनकी भी शिकायत ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद की अध्यक्षता में आयोजित थी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की अगर कोई अफसर उपेक्षा करता है तो उसकी शिकायत वह खुद प्रदेश सरकार से करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के क्रम में सभी बूथ और सेक्टर कमेटियों का गठन
कर लिया जाए। इसके लिए 15 जून आखिरी तारीख तय की गई है। बूथ और सेक्टर कमेटियों के गठन के लिए सभी विधायकों और विधानसभा अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। फाइनल सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बूथ कमेटियों के गठन में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी, श्रद्धा यादव, सुशील चंद्र दुबे, राजबहादुर यादव, समरनाथ चौहान, सुशील श्रीवास्तव, डा.
शबनम नाज, राजनाथ यादव, राजदेव, यशवंता यादव, शोएब अंसारी, विनोद यादव, प्यारेमोहन यादव, माला शुक्ला, शिवप्रकाश गिरि, अतुल सिंह, केशजीत यादव, संजय सरोज, रमेश बिंद, संजीव साहू आदि मौजूद थे।