फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों का भुगतान रोक कर दर्ज कराएं मुकदमा

Sun, 07 Jun 2015 12:35 AM IST
Register lawsuit to stop paying contractors
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने शनिवार को नगर  पंचायत खेतासराय में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। बाबूराम मौर्या के घर से आजाद के घर तक इंटरलाकिंग गुणवत्तायुक्त न पाए जाने पर नाराजगी  व्यक्त की।
विज्ञापन


 सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग एमके चतुर्वेदी को इंटरलाकिंग की  गुणवत्ता की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। फरवरी में कराए गए तीन कार्यों की जांच करने का निर्देश दिया।

 कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों का भुगतान रोककर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दियानवसाद के घर के सामने  बिना सरिया के नाली बनवाने और सरिया के स्थान पर सटरिंग का प्रयोग करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


गुप्ता के  मकान के पीछे वाली नाली का ढलाई फरवरी  में कराई गई थी। सेम ईंट, बालू ज्यादा,  सीमेंट कम, गिट्टी न  होना एवं सरिया का प्रयोग नहीं किए जाने पर डीएम ने सहायक  अभियंता को निर्देश दिया कि 5 ईंट को लेकर

 जांच के लिए भेज दिया जाए। आदर्श कन्या इंटर कालेज में  चौपाल लगाकर जनता की  समस्याओं को सुनी। नामित सभासद ने आरोप लगाया कि  अध्यक्ष के पति एवं पुत्रों के कारखाने से बने ईंट का प्रयोग किया जाता है।

 सभासद का शपथ ग्रहण कराने की  जांच करने का निर्देश एस़डीएम शाहगंज नागेन्द्र नाथ द्विवेदी को दिया। नगर पंचायत  खेतासराय के बने लगभग 17 वर्ष हो गए लेकिन मुख्य सड़क की पटरी आज तक नहीं  बनाई गई  सहायक

 अभियंता एमके चतुर्वेदी ने बताया कि जून  के अन्त तक दो  किलो मीटर सड़क बना दी जाएगी। जनता द्वारा विद्युत आपूर्ति कम होने, लो  वोल्टेज होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत एके मिश्र ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर

 लगाकर लोड को कम किया जाएगा। नजूल एवं शौचालय की जांच पीओ  डूडा एमपी सिंह को करने को निर्देश दिया।
एसडीएम की अध्यक्षता में  सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं पीओ डूडा को 20 कार्यों की जांच करने का

निर्देश दिया। 13  वार्डों की कार्यवृत्त तैयार करने उसकी सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।  नगर पंचायत खेतासराय द्वारा फरवरी 2015 कराए गए तीनों कार्यों की  जांच सहायक करने का निर्देश अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया।

 कहा कि आज ही जांच करके रिपोर्ट उपलब्ध कराएं   ईओ सुरेश को निर्देश दिया कि काम में लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध मुकदमा  दर्ज कराने तथा  तीनों कार्यो का भुगतान न करने का निर्देश दिया।  कहा कि यदि भुगतान किया गया तो ईओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

 ईओ को खेतासराय वार्डो की  सफाई नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम नागेन्द्र नाथ  द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शाहगंज मायाराम वर्माआदि उपस्थित रहे। वहां से लौटने के बाद डीेएम ने शीतला चौकिया में चल

रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर  पुष्प राज सिंह, अभियंता जलनिगम एमआई अन्सारी, ईओ संजय शुक्ला  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें