फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में लापरवाही, दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। पीएम आवास मे धांधली के मामले की विवेचना में लापरवाही के आरोप में एसपी अशोक कुमार सिंह ने जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज चौकी इंचार्ज संतोष सिंह को निलंबित कर दिया है। दरोगा के निलंबन की रिपर्ट थानाध्यक्ष जलालपुर ने तीन फरवरी को सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

जलालपुर विकास खंड के हरीपुर निवासी कमलाकांत ने वर्ष 2018 में पीएम आवास में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुन: विवेचना का आदेश होने पर पराऊगंज चौकी इंजार्ज को विवेचना सौंपी गई थी। चौकी इंजार्च संतोष कुमार सिंह आठ जनवरी 2020 को विवेचना के लिए सीओ केराकत के कार्यालय से मुकदमें से संबंधित सभी अभिलेख प्राप्त किए लेकिन उन्होंने विवेचना को आगे नहीं बढ़ाया। जिसपर कोर्ट के आदेश पर एसपी ने उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। जिसकी रिपोर्ट थानाध्यक्ष ने कोर्ट में प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें