फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, उमड़ेंगे भक्त

Wed, 29 Mar 2017 12:53 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
दूकान से पूजा की सामग्री खरीदती महिलाएं। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहा है। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्त देवी मंदिरों में उमड़ेंगे। सुबह से ही दर्शनार्थियों के मंदिर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नवरात्रि पर मंदिरों में साफ सफाई को अंतिम रूप दे दिया गया। मां शीलता धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर को माला फूल और झालरों से सजाया गया है।  
विज्ञापन


मंगलवार को दिन भर साफ सफाई का सिलसिला चला। बुधवार को सुबह हवन पूजन के साथ दर्शन पूजन शुरू हो जाएगा। दुकानदार भी  माला फूल व अन्य सामानों की दुकानें सजाने में व्यस्त रहे। मंदिर के पट बुधवार को भोर में खोल दिए जाएंगे। घरों में लोग कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करेंगे। नवरात्र तक देवी मंदिरों के साथ ही घरों में भी धार्मिक माहौल रहेगा। सुरक्षा को देखते हुए देवी मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर पर दर्शन के आने वाले यात्रियों के सहयोग के लिए रोवर्स रेंजर्स के छात्र लगाए जाएंगे।

टीडी कालेज के अलावा वनमाली स्वतंत्र ग्रुप के कै डेट भी मंदिर पर दर्शनार्थियों के सहयोग के लिए लगाए जाएंगे। दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। उधर, देर रात तक बाजारों में रौनक छायी रही। भक्तजन मां की पूजा अर्चना  के लिए पूजन सामग्री, व्रत रखने के लिए फलाहार की खरीदारी भी की गई। फल की दूकानों पर भी लोग फलों की खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें