फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरित करने को अच्छे किसानों के दीवारों पर लिखवाए जाएंगे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाए। उप निदेशक कृषि जय प्रकाश को निर्देश दिया कि बीज वितरण के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार कराये और ब्लॉकों में अच्छे किसान का नाम दीवारों पर लिखवाया जाए एवं अन्य विभागों के अच्छे कार्यों की बुकलेट तैयार करें, जिन्हें देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हो।
विज्ञापन

सिंचाई अधिकारी से कुडैला डैम, कमसिन डैम की साफ-सफाई की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि टीम द्वारा डैमों की सफाई का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
उन्होंने सिंचाई विभाग से रिबोर के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि किस गांव में कितना रिबोर हुआ है उसका रिकॉर्ड रखे और भौतिक सत्यापन कराएं। ट्रांसफार्मर के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कहीं से शिकायत प्राप्त होती है तो अतिशीघ्र कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह बिजली की स्थिति की समीक्षा वह स्वयं करें और अभियान चलाकर विद्युत चोरी को समाप्त की जाए।लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से ददरा बाईपास मड़ियाहूं के बारे में जानकारी प्राप्त की और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार से निराश्रित गोवंशो की जियो टैगिंग कराने को कहा। सप्ताहिक भ्रमण करके और गो-आश्रय स्थल देखने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास शहरी, ग्रामीण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और पीओ डूडा को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।एनआरएलएम के संबंध में जानकारी प्राप्त की और डीसी एनआरएलएम कि खराब प्रगति होने के कारण कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर शहर एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों में साफ-सफाई के कार्य, प्लास्टिक जब्तीकरण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर कही भी प्लास्टिक न दिखे। सभी खंड विकास अधिकारियों के पास उनके विकासखंड में चल रहे निर्माण कार्यों की सूची अवश्य होनी चाहिए। नमामि गंगे के तहत चल रहे एच.टी.पी. प्रोजेक्ट एवं घाट के सुंदरीकरण के प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि समय से कार्य पूर्ण कराये। जिलाधिकारी के द्वारा गेहूं क्रय केंद्रों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें