फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्नतों को छोड़ चुका है मुसलमान

Sun, 25 Oct 2015 12:27 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद के मौलाना अजहर मदनी ने कहा कि आज दुनिया भर के मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। मुसलमान सब जगह परेशान किए जा रहे हैं। मुसलमान भी हुजूर सल्ललाहु अलैहे वसल्लम के बताए रास्ते को छोड़ चुका है।
विज्ञापन


अगर यही आलम रहा तो वो दिन दूर नहीं जब दुनिया भर से मुसलमानों को मिटा दिया जाएगा। वे नगर के तारापुर तकिया स्थित मदरसे जामियातुश्शैख असअद अल मदनी में शनिवार को तकरीर में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सिर्फ माहे मुहर्रम ही नहीं साल भर के 365 दिनों में कोई भी दिन ऐसा नहीं है जिसमें सहाबा इकराम शहीद न किए गए हों। मौलाना अंसार अहमद रामपुरी ने माहे मुहर्रम की फजीलत बयान करते हुए कहा कि सिर्फ हजरते
विज्ञापन


 हुसैन ही माहे मुहर्रम में शहीद नहीं हुए बल्कि हजरते उमर फारूक भी शहीद किए गए। लेकिन लोगों को आज उनकी शहादत का पता ही नहीं है। ये हम मुसलमानों की कमी है कि हमें इतने बड़े सहाबी के यौमे शहादत का इल्म नहीं है।

डा. अब्दुस्सलाम नदवी ने कहा कि मुसलमानों को कुरान और हदीस के रास्ते पर अमल करना चाहिए। यही उनके दीन और दुनिया की कामयाबी की कुंजी है। अगर मुसलमान कुरान और हदीस से हट जाएगा तो समझ लीजिए की उनकी

बर्बादी तय है। हाफिज अब्दुर्रहीम शीराजी, जलसे के बाद मदरसे में बनी मस्जिद का असर की नमाज से उद्घाटन किया गया। जलसे की निजामत जामिया हुसैन की उस्ताद सलमान महमूद ने की। इस दौरान असलम इंजीनियर, मिर्जा दावर

बेग, डा. जाफरी, अनवारूल हक, मौलाना तौकीर अहमद, मुनव्वर अंसारी, मौलाना समीर, हाजी असरार अहमद, मौलाना अबुल बशर आदि  मौजूद रहे। देर शाम तक चले जलसे में शहर भर के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें