फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murliwale haushla: हजारों सांप पकड़ने वाले हौसला की एक गलती, किंग कोबरा ने किया अटैक; फॉलोअर्स कर रहे दुआएं

Wed, 04 Jun 2025 06:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Murliwale Hausla: अस्पताल में सर्पदंश से अपना इलाज करा रहे मुरलीवाले हौसला की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उनके प्रशंसक और समर्थक प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वो ठीक हों। दुआएं की जा रही हैं कि हाैसला एक बार फिर से जनता और जीवों की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन
हजारों सांपों को पकड़ चुके हैं हाैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: आंखों से आंखें लड़ा कर जाल में फंसे कोबरा को पकड़ने वाले मुरली की जरा सी चूक उनके जान पर आई। निजी अस्पताल में बेहतर इलाज से अब स्थिति सामान्य है। वहीं मुरली के सांप पकड़ते समय का वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे है।

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप ने मुरली के ऊपर अटैक कर दिया। मंगलवार की सुबह किंग कोबरा को रेस्क्यू करते समय अचानक मुरली को सांप ने अटैक कर दिया। उनकी अगली में काट लिया, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई।

मुरली वाले के हौसले इस कदर बुलंद थे कि उन्होंने अब तक हजारों सांपों को बिना डरे और बेहद संजीदा तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। मुरली वाले जिले में ही नहीं अपितु कई प्रदेशों में भी फेमस हैं। इनके सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता में रहते हैं।
विज्ञापन


उनके यूट्यूब पर 15.8 मिलियन और फेसबुक पर पर 5.5  मिलियन व इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन के फॉलोवर्स हैं। 

विज्ञापन

सांपों से लोगों को बचाते आ रहे मुरलीवाले। - फोटो : अमर उजाला
तीन वर्ष पूर्व सांप को पकड़ते समय हुई थी एक की मौत
तेजीबाजार थाना क्षेत्र में एक किंग कोबरा के रेस्क्यू के समय कंधी कला गांव निवासी सुभाष विश्वकर्मा की मौत हो गई थी। सुभाष कई हजारों सांपों का रेस्क्यू किए थे। किंग कोबरा ने उनपर अटैक किया और उनकी मौत हो गई थी। बेहतर इलाज न मिलने और जड़ी-बूटी खा कर ठीक होने का दावा उनकी मौत का कारण बना था।

यह भी पढ़ें: थोड़ी और देर होती तो न जाने क्या हो जाता, यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को कोबरा सांप ने काटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें