इधर शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। रात में मोहल्ले वालों मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। रविवार दोपहर रुखसार के बड़े पिता मोढ़ बढ़दहवा जिला भदोही निवासी अमीन मौके पर पहुंचे। शव को देख कर कहा कि गले में चाकू मारी गई है। जिससे रुखसार की मौत हुई है।
मृतका के परिजनों ने कहा- नहीं चाहते कोई कार्रवाई
सूचना पर मड़ियाहू कोतवाली के एएसआई घनश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी कर रहे परिजनों को रोका। पुलिस ने मृतक के परिजनों एवं मायके से पहुंचे बड़े पिता और पति को साथ थाने ले आए।
थाने में मृतका के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा कि मेरी बेटी को उसके ही पति ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। लेकिन उसके परिवार में कोई देखरेख करने वाला जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। जिसके कारण हम लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
एएसआई घनश्याम शुक्ला ने बताया कि अभी सुलह समझौता की बात दोनों पक्षों में चल रही है। शव को घर पर ही रखवाया गया है। जैसा उच्चाधिकारियों का आदेश होगा वैसा ही किया जाएगा।