फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नगर निकायों को शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की करनी होगी विशेष सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए निकायों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। कुछ निकायों को विशेष स्नान से तीन दिन पहले से शिविर लगाना है तो समीपवर्ती सीमा पर लगातार शिविर जारी रहेगी। प्रयागराज महाकुंभ स्नान के मद्देनजर शासन स्तर से 61 निकायों को विशेष सुविधा करने का निर्देश दिया गया है। यह ऐसे नगर निकाय हैं जो प्रयागराज से सटे या इन निकायों के मार्गों पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। इनमें जिले के तीन नगर निकाय शामिल किए गए हैं। इनमें नगर पालिका परिषद जौनपुर, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में पचहटिया, जेसीज चौराहे पर शिविर लगाया गया है। साथ ही मछलीशहर व मुंगराबादशाहपुर में प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर ही शिविर लगाया गया है। यहां श्रद्धालुओं के लिए जलपान व चाय आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं मौनी अमावस्या पर भीड़ बढ़ने पर जगह-जगह बसें रोक दी गईं हैं। अनुमान के मुताबिक नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र में करीब 50 हजार, नगर पंचायत मछलीशहर में करीब 15-20 हजार, नगर पालिका परिषद जौनपुर में करीब आठ से 10 हजार श्रद्धालुओं को रोका गया था। इनके जलपान के साथ ही खिचड़ी व पूड़ी-सब्जी की व्यवस्था की गई थी। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए टेंट, कुर्सी आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से नगर निकायों को शिविर लगाकर विशेष व्यवस्था करनी है। इसके तहत नगर पालिका परिषद जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत केराकत को शामिल किया गया है। यहां पर ठहरने के लिए टेंट, कुर्सी, जलपान व चाय की व्यवस्था रहेगी। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे है समाजसेवी संगठन

मुंगराबादशाहपुर/ मछलीशहर। जौनपुर से होकर प्रयागराज जाने वालों को दो बैरियर पार करना पड़ रहा है। पहला मुंगराबादशाहपुर और दूसरे मछलीशहर। हालांकि दोनों ही स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी संगठन निरंतर डटे हैं। मुगराबादशाहपुर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर पालिका प्रशासन ने भोजन का इंतजाम किया है। लगातार सतहरिया में श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा रहा है। नगर पालिका गेट पर चाय-बिस्कुट तथा बालिका हिंदू इंटर काॅलेज में नगरपालिका की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए 200 बेड व बिस्तर की व्यवस्था है। पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि व अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगरपालिका के 100 कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला है। श्रद्धालुओं को हर सुविधा को उपलब्ध कराई जा रही है। उधर, मछलीशहर में रोडवेज बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को दवा का वितरण मकर संक्रांति से ही स्वयं सेवी संगठन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। आरएसएस के अनुसांगिक संगठन सेवा भारती की तरफ से उक्त स्थान पर चाय-बिस्कुट और दवा आदि वितरित की जा रही है। सेवा भारती और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर की ओर से निशुल्क दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की डॉक्टर कर रहे निगरानी



जौनपुर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में पड़ने वाले तीन स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा स्वास्थ्य कैंप की डाॅक्टर निगरानी कर रहे हैं। सीएमओ ने देर रात कैंप व सीएचसी का निरीक्षण किया। एसीएमओ डाक्टर राजीव यादव ने बताया कि मछलीशहर, सतहरिया और मुंगराबादशाहपुर स्वास्थ्य केंद्र के अलावा आधा दर्जन स्वास्थ्य कैंप का संचालन हो रहा है। महाकुंभ मेले को देखते हुए 45 डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयागराज जा रहे दर्शनार्थियों अथवा दर्शन कर वापस लौट रहे लोगों को जरूरत पड़ने पर कैंप में इलाज किया जा रहा है। मछलीशहर: रोडवेज बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। बुधवार को सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने कैंप का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुगर, ब्लड प्रेशर, दस्त, बुखार , शरीर दर्द आदि की निशुल्क दवा दी जा रही है। जरूरी होने पर मरीजों को सीएचसी पर इलाज के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें