शीतला चौकियां धाम में मां शीतला। स्रोत-संवाद
मां शीतला चौकियां धाम में फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर माता रानी का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान लाल रंग की चुनरी, सफेद गुलदाउदी व लाल गुलाब से मां को सजाया गया।
सोमवार की दोपहर माता रानी का भव्य शृंगार कर मध्याह्न विश्राम आरती पूजन मुक्तेश्वर पंडा ने किया। पूर्णिमा तिथि होने के कारण भोर से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार देर शाम तक लगी रही। हवन, पूजन माता रानी के जय जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था।
चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि मां शीतला चौकिया धाम में सूतक काल में मंगलवार को पट बंद रहेगा। मंगलवार को मां शीतला का भव्य शृंगार कर दोपहर की विश्राम आरती 3 बजे करने के बाद रात्रि 8 बजे तक कपाट बंद रहेगा।
ग्रहण का मूल प्रभाव 3:20 से प्रारंभ हो कर 6:47 पर समाप्त होगा। रात 8 बजे के बाद पुनः गर्भ गृह व मंदिर परिसर का शुद्धिकरण कर पुनः कपाट खोल कर दर्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा।