फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मृतक की मां ने रोते हुए रोका मंत्री ओपी राजभर का काफिला, हादसे के सात दिन बाद भी कार्रवाई न होने से रोष

Fri, 15 May 2026 11:23 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले के भकुरा गांव में सड़क हादसे के सात दिन बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज मृतक की मां ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर का काफिला रोक लिया। वह न्याय की गुहार लगाते हुए सड़क पर लेट गई। 
विज्ञापन
न्याय के लिए सड़क पर लेटी महिला को उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के भकुरा गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सनी राजभर के परिजनों का गुस्सा और दर्द बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई और सरकारी सहायता न मिलने से नाराज सनी की मां कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गईं। इससे मौके पर भावुक और तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विगत दिनों कार की टक्कर से सनी राजभर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सूबे के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर शोक संतृप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने भकुरा गांव पहुंचे थे। जैसे ही मंत्री का काफिला लौटने लगा, मृतक की मां बिलखते हुए उनकी गाड़ी के सामने आ गईं। महिला ने आरोप लगाया कि घटना को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया। 

पीड़ित परिवार का कहना है कि अब तक कई अधिकारी और नेता सिर्फ आश्वासन देकर चले गए लेकिन न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही सरकारी आर्थिक मदद मिली। सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रोती-बिलखती महिला को सड़क से उठाया और शांत कराया। 
विज्ञापन


मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पुख्ता भरोसा दिया। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने और नियमानुसार सरकारी मदद दिलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें