फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आम तोड़ने से मना करने पर मां और बेटी को पीटा, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में सोमवार शाम को आम तोड़ने का विरोध करना एक महिला और उसकी बेटी को भारी पड़ गया। मनबढ़ों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी जयचंद की पत्नी उमा देवी(40) घर के बाहर काम कर रही थीं, तभी कुछ लोग उनके घर के पास लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने लगे। इस दौरान पत्थर उनके मकान के टिन शेड पर गिरा। जिसका उमा देवी ने विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनकी बेटी शालिनी(20) बीच-बचाव के लिए बाहर आई, तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला गंभीरता से लिया गया है। चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें