फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, मां की तहरीर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी एक युवक ने घरेलू कलह व ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उसने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में अपनी पत्नी और उसके भाई को मौत का जिम्मेदार बताया है। इसी आधार पर पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
उसकी मां चमेला देवी ने थाना केराकत में प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उनका पुत्र अरविंद उर्फ गोलू की शादी वर्ष 2018 में सीमा निवासी परमानंदपुर, थाना केराकत से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी और बहनोई राहुल निवासी खालिसपुर द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित करते थे।
बीते 3 जून 2025 को दोपहर करीब 12 बजे राहुल ने गोलू को बात करने के बहाने एआरटीओ कार्यालय जौनपुर के पास बुलाया। वहां उसे गाली-गलौज कर मोबाइल की चाबी छीनी गई और धमकी दी गई कि यदि उसने सीमा को तलाक नहीं दिया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।
उसी दिन शाम करीब 4 बजे गोलू ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने स्पष्ट तौर पर अपनी पत्नी और उसके भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साला उसपर अपनी बहन को तलाक देने का दबाव बना रहा था। इसी से तंग आकर उसने आत्मघातीकदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें